भिलाई-03 चरोदा नगर निगम कर्मचारी महासंघ से संबद्व ईकाई द्वारा प्रशासक (आयुक्त) को पत्र प्रेषित कर विगत 03 माह से वेतन प्राप्त नही होने की स्थिति से अवगत कराया गया। इस संबंध मे भिलाई-03 चरोदा ईकाई अध्यक्ष रामअवतार साहू , कार्यवाहक अध्यक्ष राम कुर्रे एवं महामंत्री अविनाश चंद्राकर द्वारा संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया गया कि भिलाई चरोदा निगम के नियमित कर्मचारियों को माह अगस्त-सितम्बर 2026 का वेतन आज दिनांक तक अप्राप्त है वही अधिकारी-अभियंता वर्ग को तो विगत 04 माह से वेतन के लाले है।इस भयंकर परिस्थिति के कारण कर्मचारियों में बेहद आक्रोश एवं गुस्सा देखा जा रहा है। बार बार हर तीन माह में एक माह का वेतन देकर निगम प्रशासन मूक दर्शक की भूमिका में नजर आ रहा है। जबकि इसके विपरीत निगम का सारा अमला आगामी निर्वाचन समेत अन्य दैनिक कार्य का संपादन बिना वेतन के कर रहे हैं। कर्मचारी संघ ने आज अपने पत्र में आयुक्त को कडे़ शब्दों में यह चेतावनी दी है कि दशहरा महापर्व सें पूर्व यदि समस्त अधिकारी कर्मचारी के 3 से 4 माह का वेतन भुगतान नही किया गया तो कर्मचारी लामबंद्व होकर निगम के काम काज को पूरी तरह ठप्प करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल की जायेगी। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।