Home Uncategorized पहली बार के विधायक किरण सिंह देव छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष...

पहली बार के विधायक किरण सिंह देव छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये

104

नई दिल्ली। भाजपा आलाकमान ने किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ में अब तक प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे अरुण साव के राज्य में उपमुख्यमंत्री बन जाने के बाद भाजपा ने प्रदेश संगठन में बदलाव करने का फैसला किया है।

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने पहली बार के विधायक किरण देव को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है। किरण देव जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार चुन कर विधानसभा पहुंचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here