इरशाद अली अध्यक्ष और रियाज5 अशरफी बनाए गए सचिव
बिलासपुर। बिलासपुर के लुतरा शरीफ में स्थित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी और मान्यता वाली सूफी-संत हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह की दरगाह,शाही नूरानी मस्जिद तथा दारुल उलूम फैज़ाने बाबा इंसान अली के संचालन एवं व्यवस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ़ बोर्ड द्वारा गठित 11 सदस्यीय कमेटी ने शुक्रवार को दरगाह के वर्तमान प्रशासक मस्तूरी एसडीएम बजरंग सिंह वर्मा से वित्तीय सहित सभी प्रकार के संचालन का प्रभार ले लिया है।मस्तूरी के अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय में दरगाह से संबंधित जरूरी समान की लिस्ट चाबियों के साथ-साथ चेक बुक पंचनामा के साथ अनुविभागीय अधिकारी श्री वर्मा ने नई कमेटी को सौंप दिया है।




