भिलाई। सेक्टर 4 निवासी व्यवसायी संजय गुप्ता को नवी मुम्बई महाराष्ट्र में एमएसएमई कांफ्रेंस के दौरान अवार्ड से नवाजा गया है। यह अवार्ड वर्ष 2023 के लिए संजय को भारत के कंस्ट्रक्शन सेवाएं प्रकोष्ठ में सर्वश्रेष्ठ एमएसएमई व्यवसायी के लिए चीफ फाइनेंशियल अफसर (सीएफओ) आर एक्स आईएल के कैलाश कुमार वरोडिया के हाथों से मिला है।




