Home Chattisgarh नगर पंचायत पखांजूर के पूर्व अध्यक्ष असीम राय की गोली मारकर हत्या

नगर पंचायत पखांजूर के पूर्व अध्यक्ष असीम राय की गोली मारकर हत्या

196
0
 पखांजूर । भाजपा नेता असीम राय की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। असीम राय देर शाम पुराना बाजार चौक स्थित ट्रक यूनियन कार्यालय से निकल कर अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात दो युवक पल्सर गाड़ी में आकर उन पर गोली चला दी। सिर पर गोली लगने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। असीम राय भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे। इससे पहले वे पखांजूर नगर पंचायत के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।वर्तमान चुनाव में विक्रम उसेंडी को अपने बलबूते पर भारी मतों से जीत दिलायी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here