भिलाईनगर। निगम क्षेत्र में निर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना के 229 आवासो का आबंटन लाॅटरी निकालकर किया गया। हितग्राही अपने स्वंय का मकान पाकर खुशी से झूम उठे और उन्होंने शासन प्रशासन की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद भी ज्ञापित किया। नगर पालिक निगम भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में निर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (ए.एच.पी.) मकान को किराएदारी में निवास करने वाले लोगों को शुक्रवार को आवास आबंटन के लिए महापौर नीरज पाल, आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर उत्तर ध्रुव की उपस्थिति में लॉटरी निकाली गई। इसमें 229 हितग्राहियों को आवास आबंटित किया गया, जिससे उनका खुद के आवास का सपना पूरा हुआ। मोर मकान मोर आस के अंतर्गत सूर्या विहार के पीछे खम्हरिया में 218 इसी प्रकार मोर आस मोर चिन्हारी के अंतर्गत सूर्या विहार में 4 तथा माइल स्टोन में 7 हितग्राहियों को लाॅटरी के माध्यम से आवास आबंटन किया गया।




