नए कानून संहिता के संबंध में दुर्ग रेंज के पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय सेमिनार का किया गया आयोजन
दुर्ग रेंज के 150 से अधिक अधिकारी/कर्मचारी रहे उपस्थित
दुर्ग । पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में भारत की संसद द्वारा पारित किए गए नए कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 को अपनाने के विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन एस.एन.जी सेक्टर 4 भिलाई के सभागार में किया गया ।कार्यक्रम के शुभारंभ में माँ सरस्वती जी की वंदना एवं द्वीप प्रज्वलन के लिए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सेवानिवृत विशेष पुलिस महानिदेशक श्री आर के विज (भा.पु.से ), महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री अभिषेक झा तथा रेंज से आए पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया ।




