वह कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटा है।आरोपी मनोज को 13 दिन पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
भिलाई। दुष्कर्म का आरोपी छत्तीसगढ़ फिल्मों का हीरो मनोज राजपूत जमानत पर छूटते ही फिर फंसते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि मनोज राजपूत ने दुष्कर्म पीड़िता को गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी है। उनके खिलाफ भिलाई नगर थाना पुलिस में FIR दर्ज की गई है। ज्ञात होगा कि 13 दिनों पहले ही युवती ने मनोज राजपूत पर गम्भीर आरोप लगाया था और उसे जेल भेजा था।




