Home Chattisgarh आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की पहली किस्त: मोदी करेंगे वर्चुअल...

आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की पहली किस्त: मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन 

100

आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की पहली किस्त: मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

रायपुर। आज प्रदेश की विवाहित महिलाओं को भाजपा के घोषणा के अनुसार 1000 रूपए की राशि खाते में ट्रांसफर होगी। छत्तीसगढ़ के इतिहास में छत्तीसगढ़ की महिलाओं को साय सरकार की सौगात मिलेगा।

आज दोपहर 12 बजे साइंस कालेज के मैदान में रक्षा मंत्री की उपस्थिति में प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली जुड़कर महिलाओं से बात करेंगे और कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

प्रदेश में 70 लाख महिलाओं के खाते में प्रधानमंत्री बटन दबाकर योजना का शुभारंभ करेंगे।उक्त कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर साइंस कालेज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तो बीजापुर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here