जनता के हित और विकास में टेक्नोलाॅजी का उपयोग – महापौर शशि
रिसाली। महापौर शशि सिन्हा ने 135 करोड़ 34 लाख 90 हजार का 2024-25 के लिए बजट प्रस्तुत की। महापौर द्वारा लगभग 15 मिनट के बजट अभिभाषण प्रस्तुत करने के बाद सभापति केशव बंछोर ने विशेष सभा में बजट संकल्प पारित कराया। महापौर ने 6.91 लाख लाभ का बजट बताया। सत्ता पक्ष के पार्षदों ने सदन में पहले हाथ उठाया फिर बजट के समर्थन में मेज थप थपाकर ध्वनि मत से पारित किया।







