शिक्षकों को नही मिलेगी छुट्टियां
रायपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने कल (22 अप्रैल) से ही ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित कर दिया है। प्रदेश के सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल (CG बोर्ड) 22 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे। पहले यह छुट्टियां 1 मई से लगने वाली थी, लेकिन गर्मी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। शिक्षकों के लिए यह आदेश लागू नहीं होगा।

छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने रायपुर कलेक्टर को पत्र लिखा था। मांग की गई थी कि रायपुर जिले में पारा 42 डिग्री पार कर रहा है। ऐसे में जल्द से जल्द स्कूलों में छुट्टियां की जाएं। जबकि प्रदेश भर के स्कूल संचालकों को निर्देश जारी किया गया था कि वे सुबह 7 बजे से कक्षाएं लगाएं।
30 अप्रैल तक का शेड्यूल, लेकिन जल्द छुट्टी की मांग
निजी स्कूलों में 1 अप्रैल से नया शिक्षण सत्र शुरू हो गया है। वहीं, सरकारी स्कूलों में परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति कम है।




