नई दिल्ली। हेलिकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत हो गई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताया है। रईसी के काफिले का हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। उनके हेलीकॉप्टर का मलबा एक पहाड़ी पर मिला है।



