नई दिल्ली
नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कई अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। मंत्रिमंडल के शपथ समारोह के पहले पीएम मोदी ने नई सरकार के संभावित मंत्रियों के साथ बैठक की और 100 दिन के रोडमैप का प्लान बनाया। पीएम आवास पर हुई इस बैठक में कई नए चेहरे तो दिखे ही साथ ही पुराने मंत्री भी मौजूद रहे। संभावित मंत्रियों में अमित शाह, राजनाथ सिंह से लेकर पीयूष गोयल और निर्मला सीतारमण जैसे नेता शामिल हैं। लेकिन कुछ पुराने मंत्री ऐसे भी हैं, जिन्हें पीएम आवास पर बैठक में नहीं बुलाया गया। हम ऐसे ही कुछ नेताओं के बारे में बता रहे हैं, जिनकी इस बार कैबिनेट में वापसी नहीं हो रही।



