भिलाई । सुपेला थाना पहुंचकर प्रार्थी राहुल राव निवासी कांटेक्टर कालोनी द्वारा सुबह 04.30 बजे करीबन हमाली काम करने अपने घर से आकाश गंगा सुपेला जा रहा था उसी दौरान राहुल गौतम, सुरजीत सिंह एवं उनके साथी द्वारा तुम हमारे खिलाफ रिपोर्ट लिखाने में सहयोग किये हो कहते हुए हाथ में गाली गलौज कर आज तुमको जान से खत्म कर दूंगा कहते हुए हाथ में रखे धारदार चाकू से छाती में हमला किया तब प्रार्थी द्वारा बचाव करने पर उनके हाथ के कोहनी में चाकू लगा। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि नरेन्द्र सोनी, प्र.आर. राकेश राय, आर. सुरेन्द्र पटेल, श्यामजी मिश्रा का विशेष योगदान रहा।
धारा 294, 506, 307, 34 भादवि,
आरोपी 01 राहुल गौतम पिता उदय प्रकाश गौतम उम्र 29 साल निवासी तुलसीपुर बख्तावर चाल राजनांदगांव, हाल सुपेला,
02 सुरजीत सिंह पिता काला सिंह उम्र 24 साल निवासी ट्रांसपोर्ट नगर चार टेलर आफिस भिलाई जिला-दुर्ग।