नई दिल्ली। कई जरूरी दवाओं के दाम कम करने का ये फैसला नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) की 124वीं बैठक में लिया गया है। एनपीपीए देश में बिक रहीं उन जरूरी दवाओं के दाम का निर्धारण करती हैं, जिनका आम लोग इस्तेमाल करते हैं। बैठक में 54 दवा फॉर्मुलेशन और 8 विशेष दवाओं के दाम को कम करने का फैसला लिया गया।
इलाज व दवाओं के खर्च से परेशाान करोड़ों लोगों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। आज से 54 जरूरी दवाओं के दाम कम हो गए हैं। जिन दवाओं के दाम में कटौती हुई है, उनमें डायबिटीज, हार्ट, कान की बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के साथ मल्टीविटामिन आदि भी शामिल हैं। इससे आम लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
एनपीपीए की बैठक में फैसला
कई जरूरी दवाओं के दाम कम करने का ये फैसला नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) की 124वीं बैठक में लिया गया। एनपीपीए देश में बिक रहीं उन जरूरी दवाओं के दाम का निर्धारण करती हैं, जिनका आम लोग इस्तेमाल करते हैं। बैठक में 54 दवा फॉर्मुलेशन और 8 विशेष दवाओं के दाम को कम करने का फैसला लिया गया।




