हाथरस
दो जुलाई को हाथरस में हुई घटना में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हुए थे। अब नारायण साकार हरि एवं मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम के वकील डॉ. एपी सिंह ने मामले की जांच कर रही कमेटी को शिकायत की कॉपी दी है। उन्होंने घटना को सुनियोजित बताया। वकील डॉ. एपी सिंह ने दो जुलाई को हुई हाथरस घटना को लेकर एक लिखित शिकायत हाथरस के एसपी, एसआईटी हेड और हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस कमीशन को दी। उन्होंने घटना को सुनियोजित बताया और आरोप लगाया है कि ये यूपी सरकार को अस्थिर करने की साजिश है।




