मुंबई,
इल्लीगल, शाइनिंग विद द शर्मा जैसी वेब सीरीज के बाद एक्ट्रेस नेहा शर्मा इन दिनों 36 डेज को लेकर सुर्खियों में हैं। सीरीज में वह फराह का किरदार निभा रही हैं। शो में अपनी कास्टिंग पर नेहा ने बात की। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि किसी ने भी सोचा था कि मैं एक ग्रे किरदार निभा सकती हूं, इसलिए जब मेकर्स ने 36 डेज के लिए मुझसे बात की, तो मैं एक्टसाइटेड हो उठी। मैंने ओरिजनल बीबीसी शो 35 डेज का थोड़ा सा हिस्सा देखा था, और यह बिल्कुल दिमाग घुमाने वाला था।




