रायपुर,
उपमुख्यमंत्री एवं बालोद जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि केंद्र एंव राज्य सरकार के द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित की जाए। जिससे कि शासन के मंशानुरूप आम जनता को उसका समुचित लाभ सुनिश्चित हो सके। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। श्री शर्मा जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली समीक्षा बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों एंव जिले के कानून व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।




