नई दिल्ली
हवामहल से विधायक बालमुकुंद आचार्य जनसंख्या नियंत्रण कानून पर अपनी राय रखते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि एक ऐसा समाज भी है जो देश में 4 बेगम और 36 बच्चे रखता है। उन्होंने कहा, विधानसभा सदन के अंदर भी ऐसे व्यक्ति हैं जो 3-4 पत्नी रखते हैं। 4 बेगम और 36 बच्चे वाला काम अब नहीं हो ना चाहिए। बालमुकुंद आचार्य ने कहा, एक वर्ग है जो एक पत्नी और 2 बच्चे, बस यही चाहता है जबकि दूसरा वर्ग इसी काम में लगा है कि 4 बेगम और 36 बच्चे हों। उन्होंने कहा, ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। सबके लिए समान कानून होना चाहिए।




