भोपाल
एमपी कांग्रेस में बवाल के बिना मीटिंग अधूरी रह जाती है। कांग्रेस मुख्यालय से विवाद की खबरें अक्सर सामने आती है। अब महिला कांग्रेस की मीटिंग में बवाल हुआ है। मीटिंग महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ले रही थीं। उन पर एमपी महिला कांग्रेस की महामंत्री मधु शर्मा ने बदजुबानी करने का आरोप लगाया है। मधु शर्मा ने कहा है कि अलका लांबा ने मीटिंग में मुझे जूते मारकर निकालनी की बात कही है। इस पर शर्मा ने भी तगड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि दम है तो मारकर दिखाइए।




