अलीगढ़
अलीगढ़ में गोकशों पर दबिश देने गई पुलिस और एसओजी की टीम एक हादसे का शिकार हो गई। गश्त के दौरान टीम में शामिल दरोगा की पिस्टल में गोली फंस गई। उसे निकालने की कोशिश में एक दरोगा के पेट में गोली लग गई और एसओजी टीम के एक सिपाही के सिर में गोली लग गई। सिपाही की मौत हो गई। दरोगा की हालत गंभीर है, फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।




