भोपाल
एक बार फिर 14 लोगों ने घर वापसी करते हुए सनातन धर्म को अपनाया। खजराना में पहले शुद्धिकरण के लिए पूजन हुआ। इसके बाद सभी ने खजराना गणेश मंदिर में पूजा अर्चना की। घर वापसी के बाद सभी को नए नाम भी मिले। इससे पहले भी 30 लोगों की घर वापसी हुई थी। सनातन धर्म को अपनाने वालों में 12 लोग खजराना क्षेत्र और 2 लोग मंदसौर के हैं। सभी ने कहा कि वे सनातन को अपनी मर्जी से अपना रहे हैं। सेम पावरी और संतोष शर्मा ने बताया वैदिक धर्म मंत्रोचार पद्धति के साथ पहले शुद्धिकरण पूजन और हवन किया गया। इसके बाद सभी घर वापसी करने वाले लोगों ने खजराना गणेश मंदिर में दर्शन कर भगवान से आशीर्वाद लिया। सभी ने सनातन धर्म में आस्था जताई। साथ ही कलेक्टर कार्यालय में भी इस बात की सूचना दी गई है।इस दौरान मौजूद अतिथियों ने कहा कि सनातन धर्म सबसे पुराना है। भारत भूमि पर रहने वाले सभी धर्म जाति विशेष के लोग सनातनी हैं। आतताइयों के आक्रमण के समय लाखों की संख्या में में जबरिया धर्म परिवर्तन कराया गया।




