नई दिल्ली
दस्तावेजों में फर्जीवाड़े के आरोपों से घिरी ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के खिलाफ यूपीएससी ने दिल्ली क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज करा दी है। ऐसे में पूजा खेडकर के फर्जी सर्टिफिकेट सहित अन्य विवाद को लेकर यूपीएससी की सर्टिफिकेट सिस्टम सवालों के घेरे में है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपीएससी के सर्टिफिकेट सिस्टम और इसकी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला है।




