रायपुर। जिला कांग्रेस कमेटी,भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने विष्णुदेव साय शासन में स्वास्थ्य सुविधा और कानून व्यवस्था समेत कई आपराधिक मामलों को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सात महीने की साय सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था खस्ताहाल हो गई है।





