नई दिल्ली
इन दिनों देश में मानसून का जोरदार असर देखा जा रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में नियमित रूप से बारिश हो रही है लेकिन अन्य इलाके अभी सूखे ही हैं। हालांकि मौसम का ताजा पूर्वानुमान बताता है कि अगले 4 से 5 दिनों तक मध्य भारत सहित दक्षिण पश्चिमी राज्यों के कई शहरों में तेज और लगातार बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं, गरज व चमक के साथ छीटे भी पड़ सकते हैं। मानसून की रेखा उत्तर की ओर बढ़ गई है और अब अपनी सामान्य स्थिति में है। दिल्ली और एनसीआर में तो आज अच्छी खासी बारिश देखी गई। आने वाले 24 घंटों में यहां भी बेहतर बारिश की संभावना है। यहां देखते हैं देश भर के मौसम का हाल।




