मेष – शुक्रवार का राशिफल (Mesh Rashi)
मेष राशि के जातक आज अपने बिखरे व्यापार को संभालने में लगे रहेगे. मौसमी बीमारियां भी आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं.
आपकी पार्टनरशिप में किसी काम को करने से नुकसान होने की संभावना है, लेकिन यदि आपस उसमें पूरी लिखा पढी करके आगे बढ़ेंगे, तो बेहतर रहेगा.आपका कोई विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है. आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य में करें.
वृषभ – शुक्रवार का राशिफल (Vrishabh Rashi)
वृषभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है.सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे.
आप किसी को बिना मांगे कोई सलाह देने से बचे.संतान किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकती है, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी. आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके ढील देने के कारण आपकी समस्याएं बढ़ेगी.
मिथुन- शुक्रवार का राशिफल (Mithun Rashi)
मिथुन राशि के जातकों के लिए कल का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है.आपको अपने जीवनसाथी की इच्छाओं का सम्मान करना होगा और किसी बात के लिए आप उनके ऊपर दबाव न डालें.कार्यक्षेत्र में आपको मनचाहे परिणाम मिलने से आपके मन में प्रसन्नता रहेगी, लेकिन आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है.परिवार में विवाह योग्य जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है.
कर्क – शुक्रवार का राशिफल (Kark Rashi)
कर्क राशि के जातकों के लिए कल का दिन आपके लिए कुछ विशेष करने के लिए रहेगा.आपको किसी डिसीजन को बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा, नहीं तो परिवारों के किसी सदस्य को आपकी यह बात बुरी लग सकती है.आपके कामों की गति तीव्र रहेगी.
आपकी जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहस बाजी हो सकती है.यदि वह आपसे नाराज हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी. आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी.
सिंह- शुक्रवार का राशिफल (Singh Rashi)
सिंह राशि के जातकों के लिए कल का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा.आपको किसी काम को पार्टनरशिप में करने से बचना होगा.आपके पिताजी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है.किसी नए घर, मकान, दुकान आदि को खरीदने की आप योजना बना सकते हैं.आपको किसी उलझन के कारण आपको कामों को करने में समस्या आएगी.आपका कोई पुराना मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है.
कन्या- शुक्रवार का राशिफल (Kanya Rashi)
कन्या राशि के जातकों के लिए कल का दिन सामान्य रहने वाला है.आपके मन में किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है.व्यवसाय कर रहे लोगों को कुछ हानि होने की संभावना है, इसलिए वह सोच समझकर अपने कामों में आगे बढ़े.आपकी तरक्की की राह में यदि कुछ बढ़ाएं आ रही थी, तो वह भी दूर होगी.आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है.




