इंदौर
केंद्र सरकार के सीमा शुल्क (कस्टम ड्यूटी) 9% घटाने का सीधा असर सोना-चांदी पर पड़ा है। पहले शुल्क 15% था जो अब 6% रह गया है। इसके चलते बुधवार को इंदौर और रतलाम में सोना 71 हजार 300 रुपए के एक जैसे रेट पर बिका। दो दिन में 2100 रुपए की गिरावट आई है।




