नई दिल्ली
नीति आयोग की बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने माइक बंद करने का आरोप लगाया। उनके इस बयान पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने भी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री झूठ बोल रही हैं। उन्होंने कहा, “नीति आयोग की बैठक के बारे में ममता बनर्जी जो कुछ कह रही हैं, मुझे लगता है कि वह झूठ बोल रही हैं। यह बहुत आश्चर्यजनक है कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री को बोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ममता बनर्जी जानती थीं कि वहां क्या होने वाला है। उनके पास स्क्रिप्ट थी।”




