बीजापुर.
बीजापुर में सोमवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। विभिन्न घटनाओं में शामिल एक लाख की इनामी महिला नक्सली समेत 14 नक्सलियों ने नक्सल पंथ से तौबा करते हुए पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इसी के साथ इस वर्ष अब तक में 137 नक्सलियों ने नक्सल पंथ से तौबा कर ली है। वहीं विभिन्न घटनाओं में शामिल रहे 306 नक्सलियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपये नगद प्रोत्साहन राशि दी गई है।




