Home राष्ट्रीय नौ महीने बाद वतन लौटे 16 भारतीय नाविक, अफ्रीकी देश में कैद...

नौ महीने बाद वतन लौटे 16 भारतीय नाविक, अफ्रीकी देश में कैद की सुनाई आपबीती

196

एक मालवाहक जहाज के चालक टीम के 16 भारतीय सदस्य अफ्रीकी देश इक्वेटोरियल गिनी और नाइजीरिया में नौ महीने से ज्यादा समय तक हिरासत में रहने के बाद भारत लौट आए हैं. आधिकारिक सूत्रों ने रविवार (11 जून) को यह जानकारी दी.

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार की ओर से संबंधित प्रशासन के साथ की गई लंबी बातचीत के बाद यह संभव हो सका है. तेल टैंकर एमटी हीरोइक इदुन और उसके चालक टीम के 26 सदस्य, जिनमें 16 भारतीय शामिल हैं, पिछले साल अगस्त से हिरासत में थे.

चालक टीम पर तेल चोरी के लगे थे आरोप
सूत्रों के मुताबिक, चालक टीम के 26 सदस्यों को शुरू में इक्वेटोरियल गिनी और बाद में नाइजीरिया में हिरासत में लिया गया था. जहाज और उसके चालक दल के सदस्यों पर तेल चोरी करने सहित विभिन्न आरोप लगाए गए थे.

एक सूत्र ने कहा, ‘‘लंबी बातचीत के बाद, चालक टीम के खिलाफ सभी आरोप हटा दिए गए. और जुर्माना भरने के बाद जहाज को 27 मई को रिहा कर दिया गया. जिसके बाद भारतीय चालक टीम के सदस्य अब भारत लौट आए हैं.’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here