Home Chattisgarh लोहारीडीह हिंसा के मामले में एसपी और कलेक्टर हटाये गये,राजेश अग्रवाल बने...

लोहारीडीह हिंसा के मामले में एसपी और कलेक्टर हटाये गये,राजेश अग्रवाल बने नये एसपी और गोपाल वर्मा कलेक्टर 

114

 

कवर्धा। कवर्धा जिले के लोहारीडीह हिंसा मामले को लेकर छत्त्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई हुई है, वही इस मामले में अब तक सरकार ने सख्त एक्शन लेते हुए रेंगाखार थाना प्रभारी समेत 23 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया था। वहीं रेंगाखार थाना प्रभारी, SI महामंगलम और SI अंकिता समेत 23 स्टॉफ को लाइन अटैच किया गया। वहीं DSP संजय ध्रुव के प्रभार में बदलाव किया गया है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर कबीरधाम जिले के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया है। कबीरधाम के कलेक्टर जन्मेजय महोबे के स्थान पर गोपाल वर्मा को कबीरधाम जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव को हटाकर उनके स्थान पर राजेश कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here