Home chhattisgarh ATM में पैसे डालने वाले ने ही उड़ाए 6 लाख….साथियों के साथ...

ATM में पैसे डालने वाले ने ही उड़ाए 6 लाख….साथियों के साथ मिलकर दिया अंजाम

510

बलौदाबाजार जिले में ATM तोड़कर कैश चोरी की वारदात का खुलासा हो गया है। इस वारदात का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि ATM में रकम डालने वाला ही निकला। मुख्य आरोपी युवराज चंद्राकर के साथ उसके 2 साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। मामला हथबंद थाना इलाके का है।

पुलिस ने सायबर सेल की मदद से 24 घंटे के अंदर इसका खुलासा किया और आरोपियों को धर दबोचा। जिनके पास से चोरी की गई 6 लाख रुपए की राशि और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी जब्त की गई है। शुक्रवार देर रात आरोपियों ने मशीन तोड़कर अंदर रखी रकम पार की थी।
पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने बताया कि, घटना महज पांच से 10 मिनट के अंदर हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर जांच शुरू की और 24 घंटे में आरोपियों तक पहुंच गई। वारदात का मुख्य आरोपी युवराज चंद्राकर है जो ATM में पैसे डालने का काम करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here