Home छत्तीसगढ़ पाटन में मुख्यमंत्री के दोनों ओएसडी के घरों में ईडी ने मारा...

पाटन में मुख्यमंत्री के दोनों ओएसडी के घरों में ईडी ने मारा छापा

449
0

ED भेजकर पीएम और शाह ने जन्मदिन पर अमूल्य तोहफा दिया…’, सलाहकार और OSD के यहां छापे पर बोले भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय ED ने छापेमारी की है. इसके अलावा मुख्यमंत्री बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा और मनीष बंछोर के घर पर भी ईडी की छापेमारी हुई है। सीएम से जुड़े लोगों के यहां ED की छापेमारी ऐसे वक्त पर हुई, जब भूपेश बघेल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय ED ने छापेमारी की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा और मनीष बंछोर के घर पर भी ईडी की छापेमारी की है। सीएम से जुड़े लोगों के यहां ED की छापेमारी ऐसे वक्त पर हुई, जब भूपेश बघेल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बुधवार सुबह से ही विनोद वर्मा के रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित घर पर छापेमारी जारी है। इसके अलावा आशीष वर्मा और मनीष बंछोर के यहां भी दुर्ग जिले में ईडी की छापेमारी जारी है। मौके पर बड़ी संख्या में CRPF के जवान भी मौजूद हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here