आयुष्मान योजना के तहत डेंगू के इलाज में घोटाला
रायपुर। केन्द्र सरकार के आयुष्मान योजना के अन्तर्गत डेंगू के इलाज में फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के जांच में यह सामने आया कि निजी अस्पतालों द्वारा कुल 383 मरीजों का इलाज कर आयुष्मान योजना के अन्तर्गत 1000 मरीजों के नाम पर पैसे वसूले गये हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के इलाज में फर्जीवाड़ा के जांच हेतु टीम गठित कर कार्यवाही करने की बात कही है।




