प्रेस क्लब चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव सहित चार पदों के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में दो प्रत्याशियों का निर्वाचन निर्विरोध

बिलासपुर। प्रेस क्लब में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। मतदाता सूची के प्रथम प्रकाशन के बाद प्राप्त दावा आपत्ती का सोमवार को निराकरण किया गया। चुनाव अधिकारी महेश तिवारी ने प्रेस क्लब सदस्यों से प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण कर दूषित मतदाता सूची को दुरुस्त कर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया। इसके बाद चुनाव लड़ने के इच्छुक सदस्यों से नाम निर्देशन पत्र लेकर उसकी स्क्रूटनी के बाद नाम वापसी की प्रक्रिया पुरी की गई। शाम करीब 5:00 बजे चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई।

दिनभर चली प्रक्रिया में अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सचिव सहित चार पदों के लिए 11 सदस्य चुनाव मैदान में है। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए इरशाद अली के अलावा मनोज दुबे, निर्मल माणिक और विजय क्रांति तिवारी मैदान में हैं। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए संजीव पांडेय, व्ही व्ही रमन किरण, सचिव पद के लिए दिलीप यादव, संदीप करिहार और शैलेंद्र पाठक हैं। सहसचिव पद के लिए दिलीप जगवानी और राजेंद्र सिंह ठाकुर के बीच मुकाबला होगा। सभी को चुनाव चिन्ह आवंटन कर चुनाव प्रचार के लिए प्रेस क्लब के मतदाता सदस्यों के पास जाने का रास्ता क्लियर कर दिया गया है।



