दल्लीराजहरा के हृदय स्थल में स्थित श्री गुरुनानक हायर सेकेंड्री स्कूल में गुरु शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए “गुरुवर तुम्हें प्रणाम” थीम के साथ शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन स्कूल के 1997 से 2000 तक पास आउट हुए पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन शिक्षकों का सम्मान करना है जिन्होंने अपने जीवन का अमूल्य समय देकर इन छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की नींव रखी थी। सम्मान की कड़ी में सर्वप्रथम दिवंगत शिक्षक शिक्षिकाओं श्रीमती जी.एस.कुमार मैडम, श्री करवाडे सर एवं श्री सहगल सर के परिवार वालों को सम्मानित किया गया. तत्पश्चात श्री पी. आर. इन्दौरिया सर, श्री शर्मा सर,श्री पी. के. साव सर, श्री किशोर वैष्णव सर, श्री एस. कुरैशी सर, श्री श्रवण सर, श्री इंद्रजीत देवांगन सर, श्री रमेश बैस सर, श्री मोहनदास मानिकपुरी सर श्री वीरेंद्र सिंह सर, श्री आर.आर. शुक्ला सर, श्रीमती मनजीत मल्ली मैडम, सुश्री सरला मैडम, गीता शुक्ला मैडम, श्रीमती पुष्पा साव मैडम, श्रीमती साधना रानी ठाकुर मैडम श्रीमती अम्बा’ बैस मैडम विनितांजलि दास मैडम, सुश्री किरण श्रीवास्तव मैडम, सुश्री सुमन श्रीवास्तव मैडम, सुश्री अंजू श्रीवास्तव मैडम, श्रीमती अनीता ठाकुर मैडम को सम्मानित किया गया।




