पाटन । नगर पंचायत पाटन के चुनाव में मतदाताओं ने खुलकर मतदान किया। अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस ने लक्ष्मी नारायण पटेल को वहीं भाजपा ने योगेश निक्की भाले को मैदान में उतारा है। पूर्व भाजपा कार्यकर्ता होरी लाल देवांगन के मैदान में ट के रहने के कारण चुनाव में त्रिकोणीय संघर्ष होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मतदान सुबह 8 से शाम 5 बजे तक दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने अपने मतदाताओं को गाड़ी में बैठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाते रहे । वहीं विकलांग मतदाताओं को भी व्हील चेयर से ले जाकर मतदान कराते दिखे ।




