रायपुर। आज कश्मीर घूमने गये देश विदेश के पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी है। आतंकियों ने पहलगाम में घुड़सवारी करते 26 युवक और युवतियों को आतंकियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। उक्त आतंकी हमले में समता कालोनी के व्यवसायी दिनेश मिरोनिया की भी उक्त घटना में मौत हो गई है।
उक्त आतंकी हमले की जानकारी मिलते ही दुबई दौरे पर गये प्रधानमंत्री मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर पहलगाम जाकर हालात पर संज्ञान लेने कहा। पहलगाम घटना से व्यथित प्रधानमंत्री मोदी सऊदी दौरे को छोड़ रात्रि में ही स्वदेश लौट रहे हैं। इस घटना में दो विदेशी नागरिकों की भी मौत हो गई है। आज पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन व्दारा किये कायराने हमले की अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प,यूएस के राष्ट्रपति पुतिन ने भी निंदा की है और विश्वास दिलाया है कि इस दुख की घड़ी में वे हमेशा भारत के साथ हैं।इस घटना की जांच देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी NIA करेगी।
पहलगाम घटना में रायपुर के व्यापारी दिनेश की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सायं ने इसे कायराना हरकत कहा है।