रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2100 करोड़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में ED ने आज रायपुर, अम्बिकापुर,जगदलपुर, दंतेवाड़ा,सुकमा में सुबह छः बजे छापमारी की है। बताया जा रहा है कि पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा करीबी माने जाने वाले देवेन्द्र नगर रायपुर के पार्षद श्रीनिवास राव के घर पर सुबह से ही पूछताछ और जांच जारी है।

विदित हो कि शराब घोटाले मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा सहित अनबर ढेबर, आबकारी आयुक्त एपी त्रिपाठी, पूर्व सचिव अनिल टुटेजा पहले से ही जेल में बंद हैं।
आज के छापेमारी में अंबिकापुर से 19 लाख रुपए नगद मिलने की जानकारी मिली है।
अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुमति
शराब घोटाले में फंसे आबकारी विभाग के 30 अधिकारियों के खिलाफ शासन से ई ओ डव्लू को कार्रवाई की अनुमति मिल गई है। उनके खिलाफ जल्द EOW कार्रवाई कर सकती है।




