भिलाई। व्यवसाय और राजनिति में विज्ञापन को आवश्यक माना जाता है। कुछ वर्षों के पूर्व तक अखबारों,टीवी और दीवारों पर पोस्टर चिपकाकर प्रचार प्रसार किया जाता था, लेकिन समय के साथ प्रचार प्रसार का आधुनिक स्वरूप के रूप में मकानों के ऊपर बड़े बड़े फ्रेम लगाकर होल्डिंग्स लगने लगे। विज्ञापन के नये रूप में एजेंसियों और सड़क किनारे निवासरत लोगों को व्यवसाय का आसार तरीका जरूर मिला और आर्थिक लाभ भी होने लगे लेकिन यह आम नागरिकों के लिए खतरा पैदा करने लगे हैं।




