लगभग 01करेाड़ 65 लाख 22 सौ रूपयो के सामान किया गया बरामद

भिलाई। प्रार्थी वैशालीनगर थाना आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी निलिमा यादव उर्फ नीलम लहरे एंव उसके पति आनंद ने प्रार्थी का अश्लील विडियो बनाकर उसे प्रार्थी के परिजनों एवं अन्य लोगों को भेजकर बदनाम करने की धमकी देकर,ब्लेकमेलिंग कर प्रार्थी से करोड़ो रूपये वसूला गया है साथ ही बड़ी रकम की माँग की जा रही है।
प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत अनुबंध पत्र तथा मोबाईल चैट तथा वाईस रिकाडिंग के आधार पर आरोपी नीलिमा उर्फ नीलम लहरे एंव उसके पति आनंद लहरे के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध कायम कर थाना वैशाली नगर में धारा 308(2),351(2),61(2) बीएनएस अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया। थाना वैशाली नगर पुलिस टीम द्वारा आरोपी निलिमा उर्फ नीलम लहरे एवं उसके पति आनंद की लहरें को हिरासत में लिया जाकर अपराध के संबंध में विस्तृत पूछताछ किया गया तो आरोपिया नीलिमा द्वारा अपने पति के साथ मिलकर प्रार्थी का अश्लील वीडियो बनाकर षड़यंत्र पूर्वक ब्लैकमेलिंग कर प्रार्थी से करोड़ो रूपये वसुलना स्वीकार किया गया। आरोपिया निलिमा उर्फ निलम लहरे के निशानदेही पर ब्लैकमेलिंग के जरिये प्राप्त नगदी रकम 16,45,000/-रूपये नगद, सोने चांदी के जेवर, सोने के बिस्किट किमती लगभग 80,49,200/- रूप्ये, 25 लाख रूप्ये का एफ.डी, 35 लाख रूप्ये का बंगला, 02 दोपहिया वाहन एवं एक एक्स.यु.व्ही वाहन किमती लगभग 8,00,000/- रूपये, 100 रूप्ये का डॉलर एवं 03 नग मोबाईल मय फर्जी सीम के कुल लगभग 1,65,02200/- रूप्ये (एक करोड़ पेसठ लाख बाईस सौ रूपये ) का सामान उसके बैंक लॉकर से बरामद किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।




