Home Chattisgarh बिना अनुमति के प्रार्थियों के आधार कार्ड से सिम कार्ड बेचा अन्य...

बिना अनुमति के प्रार्थियों के आधार कार्ड से सिम कार्ड बेचा अन्य व्यक्ति को , दो आरोपियों को भेजा गया जेल

41
    भिलाई । प्रार्थियां कुमारी अमिका मगराज उर्फ किरण उम्र 22 वर्ष कैम्प-1 थाना वैशाली नगर में रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 06.05.2024 को सुबह 09.00 बजे प्रार्थियां अर्जुन नगर में वी.आई कंपनी के प्रमोटर चुन्नु मोबाईल के यहां से एक सीम कार्ड खरीदी है । प्रमोटर चुन्नु कुमार द्वारा बिना प्रार्थियां की अनुमति के प्रार्थियां का आधार कार्ड आईडी का उपयोग कर एक दूसरा सिम कार्ड नम्बर को रजिस्टर्ड कर बिक्री किया गया है । रिपोर्ट पर धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
 मामले में आरोपी की पतासाजी कर हिरासत में लिया गया । पूछताछ में आरोपी द्वारा निशा सिण्डे के साथ मिलकर अवैध रूप से सिम कार्ड रजिस्टर्ड करना स्वीकार किया । आरोपी एवं आरोपियां को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here