Home Chattisgarh आबकारी घोटाले केस में आधा दर्जन कारोबारियों को ED ने पूछताछ के...

आबकारी घोटाले केस में आधा दर्जन कारोबारियों को ED ने पूछताछ के लिए जारी किये नोटिस

55

 

रायपुर। शराब घोटाले में ED ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया है। 5 दिनों के रिमांड के बाद विशेष न्यायालय ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
  ED ने आज चैतन्य बघेल से 16.70 करोड़ रूपये के विषय में पूछताछ किये। जिसमें चैतन्य बघेल ने जमीन व होटल व्यवसाय में इन्वेस्ट किये जाने की जानकारी मिलने के बाद लगभग 7 कारोबारियों को उपस्थित होने ED ने नोटिस जारी किया है।
  भाजपा की सरकार ने पिछले कांग्रेस की भूपेश सरकार में हुए कोयला,शराब,सट्टे जैसे घोटालों के मामलों की जांच में तेजी लाकर गिरफ्तारी कार्यवाही करने लगी है। इसी कड़ी में पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ED ने गिरफ्तार कर उनके माध्यम से किये गये घोटालों के पैसों के उपयोग की जानकारी एकत्र कर रही है।
   चैतन्य बघेल को ED व्दारा गिरफ्तार किये जाने के बाद से ही उनके नजदीकियों में भय व्याप्त है। माना जा रहा है कि भिलाई के एक प्रतिष्ठित शराब कारोबारी का नाम भी शामिल हैं,जिसे उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने नोटिस जारी किया गया है। ज्ञात होगा कि इस मामले में आईएएस अनिल टुटेजा सहित कई नेताओं के साथ पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा जेल में निरुद्ध हैं वहीं आबकारी विभाग के 22 अधिकारियों पर निष्कासन जैसी कार्रवाई भी हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here