रायपुर। विगत दिनों ईडी ने भिलाई और रायपुर में छापा मारकर कोरियर ड्राइवर असीम दास से करोड़ों रुपए जप्त किये थे। ईडी ने महादेव बेटिंग एप ऑन लाईन सट्टे के लिंक जोड़ते हुए क्राइम ब्रांच के सिपाही भीम सिंह के साथ शुभम सोनी को गिरफ्तार किया है, पूछताछ में असीम दास ने स्वीकारा कि प्रमोटर्स के माध्यम से भूपेश बघेल को 508 करोड़ रूपए दिये गये हैं। ईडी ने यह भी दावा किया है इतनी बड़ी राशि विधानसभा में खर्च होने की आशंका है।




