रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ विधायक और लगातार प्रदेश के विभिन्न मंत्री पदों को संभाल चुके रायपुर शहर के छः बार के विधायक ब्रिजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने के बाद से ही उनके मंत्रिमौडल को भरे जाने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन वर्तमान विधानसभा के 18 माह बीत जाना के पश्चात् फिर एक बार मंत्रिमंडल के विस्तार की खबरें तेज हो गई है।
छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल में तीन विभाग लगातार खाली है,जिसे पूरा करने चार विधायकों में गजेन्द्र यादव दुर्ग,राजेश मूणत रायपुर,अमर अग्रवाल बिलासपुर एवं राजेश अग्रवाल अम्बिकापुर तथा आरंग से गुरू खुशवंत साहेब के नाम सुर्खियों में हैं।




