Home Chattisgarh पुराने विवाद के कारण गैस सिलेंडर को सिर में पटक कर युवक...

पुराने विवाद के कारण गैस सिलेंडर को सिर में पटक कर युवक की हत्या , फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

39
     दुर्ग । प्रार्थिया श्रीमती काजल सागर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया किशनिवार रात्रि 09ः30 बजे उसके पति किशन सागर के मोबाईल में उसकी बहन वर्षा सोनी ने बताया कि शम्भू उर्फ राजा को भूपेन्द्र सागर ने मुम्बई वेज चायनिज दुकान में गैस के सिलेण्डर को उसके सिर में पटक दिया है, गंभीर चोटें आयी है ।
प्रार्थिया मौके पर जाकर देखी तो शम्भू उर्फ राजा की मृत्यु हो गई थी। प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में अपराध दर्जकर धारा 103 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपी भूपेन्द्र सागर घटना के बाद फरार हो गया था ।
 आरोपी भूपेन्द्र सागर गिरफ्तारी के भय से गंजपारा से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पड़ोसी शम्भू उर्फ राजा अक्सर परेशान करता था* l शनिवार को रात्रि 9ः00 बजे के आस पास वह मुम्बई वेज चायनीज दुकान के पीछे बैठा था । शम्भू उर्फ राजा उसके पास आकर परेशान करने लगा और वाद विवाद करने लगा। शम्भू उर्फ राजा का जान से खत्म करना है कहकर शम्भू को धक्का दिया, उसके गिरने पर दुकान के अंदर रखे गैस सिलेण्डर को उसके सिर पर पटक दिया और फरार हो गया। घटना में प्रयुक्त गैस सिलेण्डर एवं घटना के आरोपी द्वारा घटना के समय पहने कपड़े को जप्त किया गया । आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here