Home Chattisgarh  रेल्वे स्टेशन रोड पर दसकों से कब्जाधारियों को रेलवे ने जमींदोज कर...

 रेल्वे स्टेशन रोड पर दसकों से कब्जाधारियों को रेलवे ने जमींदोज कर दिये,  अवैध कब्जे पर रेलवे प्रशासन की कार्यवाही, जेसीबी से तोड़ा गया मकान दुकान 

77
oplus_0
 31 कब्जाधारियों को लगातार नोटिस दिये जा रहे थे
रेलवे प्रशासन जिला प्रशासन एवं कुम्हारी नगर पालिका प्रशासन मौके पर रहे मौजूद
कुम्हारी – आज का दिन स्टेशन रोड के झुग्गी झोपड़ी और फुटकर व्यवसायियों के लिए काला दिवस बनकर आया।  गुरुवार को रेलवे प्रशासन द्वारा  नेशनल हाईवे से रेलवे स्टेशन कुम्हारी जाने वाले मार्ग पर लगभग 3 दशकों से रेल्वे की भूमि पर  बसे कब्जाधारियों पर कार्यवाही करते हुए उनके मकान- दुकानों को ढहा दिया गया। इस कार्यवाही में रेलवे प्रशासन के उच्च अधिकारियों के अलावा भिलाई तीन तहसीलदार विश्वकर्मा, नगर पालिका कुम्हारी राजस्व निरीक्षक एवं बड़ी संख्या में आरपीएफ ,जीआरपी एवं स्थानीय पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। वहीं जानकारी मिली कि पिछले कई वर्षों से जमे इन कब्जाधारियों को रेलवे प्रशासन द्वारा कई बार बेदखली नोटिस दिया जा चुका था इसके वावजूद कब्जाधारियों के द्वारा न तो संतोषजनक जवाब दिया गया और न ही कब्जा खाली किया गया। वहीं गुरुवार को 31 कब्जाधारियों को चिन्हाकित कर उनके द्वारा बनाये मकानों एवं दुकानों को रेलवे प्रशासन द्वारा तोड़ा गया। कार्रवाई में तीन जेसीबी मशीन एवं एक ट्रैक्टर का उपयोग किया गया। कार्रवाई सुबह 10 बजे से शुरू की गई जो देर शाम तक चली इस कार्यवाही  लोगों के द्वारा बनाये मकान दुकान चबूतरा एवं लोहे से बनाये शेड सभी को तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई में रेलवे से असिस्टेंट डिवीजन इंजीनियर भिलाई, एडीईएन असाठी, एसएसई नायक तहसीलदार भिलाई तीन रवि विश्वकर्मा, नगर पालिका राजस्व निरीक्षक नितिन श्रीवास सहित बड़ी संख्या में रेलवे के अधिकारी उपस्थित रहे।
वर्सन-
यह क्षेत्र कुम्हारी रेलवे स्टेशन आने जाने का मुख्यमार्ग है काफी पुराने समय से ये लोग कब्जा किये हुए थे रेलवे को इन कब्जाधारियों से काफी परेशानी हो रही थी वहीं कई लोगों का इस विषय पर शिकायत भी किया गया था। जिनके बाद इन लोगों को रेलवे द्वारा कई बार नोटिस भी दिया गया लेकिन संतोषजनक जवाब नही दिया गया कब्जा भी खाली नही किये गए रेलवे के आदेश के बाद कब्जा खाली करने की कार्यवाही की गई।

असिस्टेंट डिवीजन इंजीनियर नायक
बीते कई वर्षों से रोजी रोटी के लिए दुकान संचालित कर रहे थे नगर प्रशासन द्वारा व्यवस्थापन के लिए जगह की मांग की गई थी जिनका बस आश्वाशन दिया गया वहीं रेलवे प्रशासन से व्यवस्थापन तक समय मांगा गया लेकिन रेलवे द्वारा लोगों के आश्रय स्थल व रोजी रोटी के स्थान को छीन लिया गया।
राजेश कुमार दुकान संचालक 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here