Home Chattisgarh नाबालिग युवती को इच्छा के विरुद्ध देह व्यापार कराये जाने के आरोप...

नाबालिग युवती को इच्छा के विरुद्ध देह व्यापार कराये जाने के आरोप में पुलिस ने 02 महिला को किया गिरफ्तार

34
युवती से महिलाऐं ही दबावपूर्वक अनैतिक कार्य कराते रहे
दुर्ग। थाना मोहन नगर में प्रार्थिया ने लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि वह जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश की रहने वाली है। वह नवरात्रि में मैंहर घूमने जाने के नाम पर घर से निकली थी। मेला खत्म होने के बाद कटनी स्टेशन पर यात्री प्रतिक्षालय में प्रीति नाम के महिला से जान पहचान होने पर अपने साथ काम कराने एवं काम दिलाने के नाम पर दुर्ग लेकर आ गई। आरोपी महिला द्वारा पीड़िता का आपत्तिजनक फोटो खींचकर फोटो को लोगो के पास भेजती थी और पीड़िता को घर पर बंधक बनाकर लोगो से अवैध संबंध स्थापित करने कहती थी मना करने पर जबरजस्ती दबाव बनाती थी। पीडिता द्वारा बंद कमरे से भागकर मोहन नगर थाने आकर हालात बताने पर थाना मोहन नगर में अपराध धारा 137(2), 98, 64(2), 115(2), 3 (5) बीएनएस, 4, 6 पाक्सो एक्ट, 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पीड़िता के निशानदेही पर संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। पर्याप्त साक्ष्य होने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
आरोपी-
01. प्रीति बेसरा उम्र 22 साल निवासी दल्लीराजहरा, हाल निवास उरला थाना मोहन नगर ।
02. सीमा सोनी उम्र 47 साल उरला थाना मोहन नगर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here