रायपुर।महाभारत टीवी सीरियल में कर्ण का रोल अदा किये अभिनेता पंकज धीर का आज सुबह निधन हो गया।
68 वर्षीय पंकज धीर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे।आज सुबह उन्होंने अंतिम सांसें लीं। उनके निधन से फिल्मी और टीवी की दुनिया में शोक की लहर फैल गई है। उनका अंतिम संस्कार शाम 4:30 बजे विले पार्ले में किया जाएगा।
आज सुबह पंकज धीर के दोस्त फिरोज खान ने निधन की जानकारी सर्व प्रथम साझा किया है।