भिलाई। प्रार्थी भारत साहू कैम्प 02 भिलाई की रिपोर्ट पर छावनी में अपराध दर्ज की गई थी कि गौवंश पर अज्ञात ने चाकू से 50 वार कर घायल कर दिये हैं। जिस पर धारा 325 बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान पाया गया कि आरोपी नंद कुमार भारती निवासी संतोषी पारा कैम्प 02 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.) के द्वारा लाल रंग की गाय को चाकू से वार कर घायल कर दिया था। जिसकी उपचार के दौरान मृत्य हो गई । जो अपराध कारित करना पाये जाने से दिनांक 25/10/2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।